News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 25, 2022  |  3:20 PM

944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 96 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुशीनगर में बूथ स्तर पर सुना।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कहा कि 3 अक्टूबर, 2014 को यह कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज भी इस कार्यक्रम की रोचकता और प्रासंगिकता बरकरार है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के कार्यक्रम में शिक्षा, योग, आयुर्वेद, प्राथमिक चिकित्सा,बच्चों की परीक्षा, जल संरक्षण और पर्यावरण पर चर्चा करते हुए कोरोना के समय ऑक्सीजन ले जाने वाले ड्राइवर के साथ भी चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग के जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नूतन दूबे और अरुण राय आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने आवंटित बूथों पर कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुना। बताया कि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 133,जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल पडरौना विधानसभा के बूथ संख्या 327,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 301, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय बूथ संख्या 77 , रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड बूथ संख्या 348 , हाटा विधायक मोहन वर्मा बूथ संख्या 300, कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक बूथ संख्या 319, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा बूथ संख्या 394, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय बूथ संख्या 101,पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल बूथ संख्या 284, ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव बूथ संख्या 302, कप्तानगंज ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह बूथ संख्या 143,सुकरौली ब्लाक प्रमुख रंजना जी पासवान बूथ संख्या 243,हाटा ब्लाक प्रमुख आरजू राव बूथ संख्या 327, मोतीचक ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह बूथ संख्या 105, ब्लाक प्रमुख फाजिलनगर उर्मिला देवी बूथ संख्या 292, दुदही ब्लाक प्रमुख रमावती देवी बूथ संख्या 005, सेवरही ब्लाक प्रमुख अनु तिवारी बूथ संख्या 098, तमकुहीराज ब्लाक प्रमुख अनुराधा राय बूथ संख्या 160, ब्लाक प्रमुख नौरंगिया बिन्दु देवी बूथ संख्या 247, ब्लाक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे बूथ संख्या 38, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह बूथ संख्या 317, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अतुल सिंह बूथ संख्या 143, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा बूथ संख्या 216 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुना।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking