कसया/कुशीनगर। गौरखपुर -फ़ैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ l तहसील क्षेत्र में बने सभी पोलिंग बूथों पर सुबह ही मतदान कर्मी व पिठासीन अधिकारी अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर सुबह 8:00बजे से मतदान प्रारम्भ कर दी l मतदाता भी जागरूक दिखे और सुबह से ही वोट डालने आना शुरू कर दिये l
शाम 4:00बजे तक वोटिंग संपन्न हो गया और प्रत्याशियों के जीत हार का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया l पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे,ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो सके l सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर नजर जमाये रहे, तो वही डीएम रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल पोलिंग बूथों का निरिक्षण करतें नजर आये l इसी क्रम में डीएम व एसपी ने कसया ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बने पोलिंग बूथ का निरिक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये l वोटिंग के दौरान बूथों पर स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे l वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ के तरफ गाँधी चौक से गोरखपुर मार्ग को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया था, जिन्हे दूसरे मार्ग से भेजा जाता रहा l बताते चले कि क्षेत्र पंचायत कार्यालय कसया पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 1025 था l
शाम 4बजे तक कुल 46.49प्रतिशत वोट पोलिंग हुआ, तो वही फाजिलनगर पोलिंग बूथ पर 49.76 प्रतिशत वोट पड़े l वोटिंग के दौरान सभी प्रत्याशी अपने -अपने कैम्प लगाकर वोटर लिस्ट से वोटरों की पर्चीया वितरण करतें रहे l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…