News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समलैंगिक शादी करने वाले दोनों युवक पहुंचे थाने, एक- दूसरे पर लगाया आरोप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 24, 2023  |  9:54 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समलैंगिक शादी करने वाले दोनों युवक पहुंचे थाने, एक- दूसरे पर लगाया आरोप

रामकोला/कुशीनगर । शुक्रवार को रामकोला थाने पर अलग- अलग थाना क्षेत्र के दो युवक पहुंचे। एक युवक ने मुंबई में आपस में समलैंगिक शादी करने की बात कही और कहा कि मेरा रुपया लेकर दूसरा युवक घर भाग आया है।वह शादी का फोटोग्राफ्स भी पुलिस को दिखाया, वही दूसरा युवक ने कहा कि मुझे नशीली दवा खिलाकर मुझसे जबरन शादी की गई है। थाने में दिये तहरीर की पुलिस जांच शुरू कर दी है।
थाना में दिये तहरीर और मिली जानकारी के अनुसार नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही गांव का रहने वाला युवक जो मुंबई में आठ माह से सिलाई का काम करता है कुछ माह पूर्व उसके पास रामकोला थाना क्षेत्र के बाबू छपरा गांव का 25 वर्षीय युवक पहुंचा। दोनों एक साथ रहने लगे ।दोनों का संबंध आपस में इतना गहरा हो गया कि ही पति-पत्नी की तरह से रहने लगे। गत 20 जून को दोनों आपस में शादी कर लिए और एक साथ चार महीना तक गुजारी। उसके बाद 14 अक्टूबर को मोरवन बाबू छपरा का रहने वाला युवक मुम्बई से घर चला आया और फिर वापस नहीं गया।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही का रहने वाला युवक रामकोला थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सतर हजार रुपया चुरा कर घर चला आया है और अपने साथ किए गए शादी का फोटोग्राफ्स भी दिखाया। वही मोरवन के युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुझसे जबरन शादी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि मामला बम्बई का है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking