News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: साढू ने अपने ही साढू व साली पर घर कब्जा करने का लगाया आरोप

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 24, 2024  |  5:58 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साढू ने अपने ही साढू व साली पर घर कब्जा करने का लगाया आरोप
  • पीड़ित साढू परिवार लेकर दर दर भटकने पर मजबूर
  • पुलिस ,राजस्व विभाग तथा मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं

तुर्कपट्टी। आजकल दो साढूओं के रिश्तों की प्रगाढ़ता की चर्चा खूब होती है एक साढू ने अपने ही सगे साढू व साली पर घर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंच कर अपनी आपबीती सुनाई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।हलाकि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोहंग निवासी इम्तियाज ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोप लगाया है कि विगत 2 साल पहले वह अपने गांव की पुश्तैनी जमीन पर बनाये अपने मकान को गांव में रह रही अपनी साली सिमरन उसके पति नईम उर्फ छोटू को परिवार व दो छोटे बच्चों के साथ रहने के लिए लिखित रुप मे दे दिया और खुद बाहर कमाने चले गए।जब वह दो साल बाद वापस आए और अपनी मकान खाली करने की बात कहे तो साली सिमरन व नईम फर्जी दस्तावेज के सहारे उस मकान पर अपना मालिकाना हक जताने लगे। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वह नईम व सिमरन पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दिया।इस बीच लोगों ने मामले का सुलह करा दिया लेकिन सिमरन पुनः पलट गई और घर पर ताला लगा दिया।ताला खोलने को लेकर भी दोनों पक्ष में हाथापाई भी हुई।आक्रोशित गांव वालों ने सोमवार को पुलिस पर कब्जा नहीं दिलाने का आरोप लगाकर गांव में हंगामा खड़ा कर दिया।इस बीच जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने उपजिलाधिकारी कसया को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।

उपजिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार व कानूनगों को मौके पर भेजा भी गया था।इस सम्बंध में तहसीलदार कसया धर्मबीर सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां से आये पत्र के आधार पर मौका का निरीक्षण किया गया।जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों का सौंप दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking