News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु सभी न0पा0/न0पं0 में होगा कैम्प का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2023  |  7:06 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु सभी न0पा0/न0पं0 में होगा कैम्प का आयोजन
  • 25 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे कैम्प
  • समस्त अधि0अधि0 न0पा0/न0पं0 को नामित किया गया नोडल

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में नगरीय क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नही पाए जाने पर अभियान के रूप में कैम्प आयोजित कर लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को तिथिवार नोडल अधिकारी/आयुष्मान मित्र व पंचायत सहायक को नामित किए हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

जिलाधिकारी ने नगरपालिका क्षेत्र पड़रौना हेतु दिनांक 25 व 26 अगस्त 2023 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना (गायत्री मंदिर के पीछे) प्रभारी चिकित्साधिकारी कुबेरस्थान/पूर्ति निरीक्षक पड़रौना को कैम्प का नोडल नामित किया गया है। तथा दिनांक 27 अगस्त को हनुमान इंटर मीडिएट कॉलेज पड़रौना में, दिनांक 28 व 29 अगस्त को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना गायत्री मंदिर के पीछे कैम्प आयोजन हेतु अधिकारी/कर्मचारी नामित किये गए हैं। इसी प्रकार दिनांक 25 से 29 अगस्त 2023 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खडडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही में कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/आयुष्मान मित्र नामित किये गए हैं।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त नगरीय क्षेत्रों के अंत्योदय कार्ड धारकों की अवशेष सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने ये भी निर्देशित किया है कि संबंधित नगरीय क्षेत्र के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के परिवार जनों जो राशन कार्ड में सम्मिलित है को कैंप में लाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं एवं संबंधित नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कैंप व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने में समुचित सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधि0 अधिकारी न0पा0/न0पं0 को आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है।जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आगाह किया गया है।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking