News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आईटीआई के 45 छात्रों का हुआ कैंपस सिलेक्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2023  |  7:33 AM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आईटीआई के 45 छात्रों का हुआ कैंपस सिलेक्शन
  • कौशल विकास को सरकार दे रही बढावा, दक्षता हासिल करें युवा: डा0 अजीत कुमार तिवारी

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित गौतम बुद्ध आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट में 45 छात्र छात्राओं का चयन राजस्थान से आयी कम्पनी के अधिकारियों ने किया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

बुधवार को संस्थान परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में फेम अलवर प्रा. लि. कंपनी राजस्थान एवं येजाकी लि. कंपनी भिवाड़ी राजस्थान ने भाग लिया। संस्थान से आईटीआई पास कुल 85 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया। उनमें से 45 छात्र – छात्राओं का चयन 12 हजार से 20 हजार के मासिक वेतन पर कंपनियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डा. अजीत कुमार तिवारी ने स्किल इंडिया की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार कौशल विकास को लेकर बढ़ावा दे रही है। युवा जीवन में तकनीकी दक्षता हासिल कर अपनी ऊर्जा समाज तथा देश के प्रगति में लगाएं । विशिष्ट अतिथि मो0 अनवारूल हक ने सभी चयनितों को शुभकामनाएं दी।

संस्थान के प्रबंधक बीके शुक्ला ने वीडियो कॉल पर बच्चों को संबोधित करते हुए चयनित युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए धन्यबाद दिया और जिनका चयन नहीं हुआ उन्हें प्रेरित किया ताकि उन्हें लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिले। अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य व निजी आईटीआई एसोसिएशन के जिला सचिव रविंदर यादव ने किया। इस मौके पर अभय सिंह, नन्हे, रघुबीर, विकर्म, राहुल , राणा सिंह, सुशील, आलोक, धर्मेन्द्र, सिवांशु, सन्नी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : सांसद

हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking