News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्कूल जा रही दो छात्राओं को कार ने रौंधा, एक की मौत एक घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2023  |  4:32 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल जा रही दो छात्राओं को कार ने रौंधा, एक की मौत एक घायल

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के रामकोला मार्ग पर एक जूनियर विद्यालय के गेट के सामने अर्टिका कार की ठोकर से एक छात्रा की मौत हो गयी। जबकि एक छात्रा का नाजुक हालत में इलाज चल रहा है।

आज की हॉट खबर- डॉ. अंजली सिंह को मिला “विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार–2025” कालानामक...

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गोबरही टोला परशुरामपुर निवासी कक्षा 7 की छात्रा अर्पिता राव पुत्री मोहन राव (13 वर्ष) और कक्षा 7 की छात्रा साक्षी पुत्री सुभाष राव (13 वर्ष) आज सुबह गोबरही जूनियर हाईस्कूल पढ़ने जा रही थी। जैसे ही स्कूल गेट के पास पहुंची कि कसया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना को देखकर मौके पर जुटे लोगों ने घायल छत्राओं को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने अर्पिता को मृत घोषित कर दिया तथा साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हास्पिटल भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking