कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 29 नामजद लोगों के विरुद्ध डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर के मुताबिक आबिद हुसैन परिवार के चार सदस्यों के साथ कार से शिवपुर नूरीटोला स्थित घर जा रहे थे, शिवपुर बाजार के समीप दो दर्जन से अधिक लोगों ने कार पर हमला कर दिया। सभी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग चले। हमलावरों की एक मोटर साइकिल भी मौके से बरामद हुई। पीड़ित ने मोबाइल एवं पाकेट से दो हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक डा. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर 29 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…