News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 9, 2024  |  4:38 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कोटेदार पर मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। ‌सुकरौली विकासखंड के ग्राम पंचायत बैरिया में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता मिलने पर कोटेदार विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।प्राप्त सूचना के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक तहसील हाटा रितेश कुमार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अहिरौली बाजार थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
बताया जाता है कि बैरिया गांव के दर्जनों कार्ड धारको ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी कुशीनगर की थी।शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर ने जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर को कोटेदार के विरुद्ध शिकायतों पर जांच करने को आदेशित किया था।इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर ने पत्रक संख्या 804 दिनाक 30 मार्च 2024 के द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कसया और कप्तानगंज को जांच के लिए नामित किया।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कसया और कप्तानगंज दोनों लोगों ने ग्राम पंचायत बैरिया में पहुंचकर शिकायतकर्ता राशन कार्ड धारकों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच  किया और कार्ड धारकों को  लगाया गया आरोपी को सत्य पाया।
इसके बाद जिलाधिकारी कुशीनगर ने कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक हाटा रितेश कुमार को दिया जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक रितेश कुमार ने कोटेदार अंबिका सिंह के विरूद्ध अहिरौली बाजार थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking