News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सामुहिक दुष्कर्म के मामले में एक पर मुकदमा दर्ज, अन्य जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2021  |  7:45 PM

733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सामुहिक दुष्कर्म के मामले में एक पर मुकदमा दर्ज, अन्य जांच में जुटी पुलिस

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से हुये दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर हनुमानगंज पुलिस एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल चेकअप सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं किशोरी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बताते चलें कि किशोरी के बयान के अनुसार दस सितम्बर को गांव में हो रहे गणेश पूजा में शामिल होने गयी तो आधी रात में गाँव के चार लोगों ने सरेह में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया था। पांच दिन बाद पीड़िता ने पहले एक व्यक्ति द्वारा रेप करने की बात कही और मां ने एक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दिया था, पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध रेप व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजकर अग्रिम कार्रवाई व विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता व उसकी मां ने बयान देते हुए इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने व चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कहते हुए सनसनी पैदा कर दी थी। पीड़िता ने बताया था की एक आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर व वीडियो वायरल करने की बात कहते हुए घर से भगाकर ले जा रहा था।पुलिस ने इस मामले में शादी का झांसा देने व दुष्कर्म में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी तत्परता से जांच चल रही है।

घटना की जानकारी लेने गुरुवार को हनुमानगंज थाना पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पहले तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी हेतु अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने के मामले की छानबीन व पीड़िता से बयान लिया जा रहा है, अगर अन्य लोगों का नाम उजागर होगा तो मुकदमें में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking