News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समर्थकों पर आगजनी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 24, 2024  |  7:47 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समर्थकों पर आगजनी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव सिंहपुर में ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों पर घर में आग लगाने व जान माल की धमकी देने के मामले में ध्रुव नारायण सिंह के तहरीर पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी ध्रुव नारायण सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उक्त ग्रामसभा में एक पोखरी नियमानुसार पट्टे पर लिए हुए हैं।14मई को उक्त पोखरी पर मल्लाह बुलाकर मछली का निरीक्षण सहित अन्य कार्य करा रहा था कि उसी समय गांव रामनरेश, महेंद्र, चंद्रभान, सहित कुछ अन्य लोग आए और मल्लाहों को जबरन कार्य करने से रोक दिए कारण जानने पर उक्त लोगों ने कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के कहने पर हम रोक रहे हैं और फोन पर बात कराया जिस पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया ।जिस पर वादी ने डायल 112पर फोन कर बुलाया मौके पर पहुची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पोखरी पर अपना काम करने को वादी को कहा जिस पर मौके पर पहुंचे लोगों ने वादी को धमकी देते हुए कहा कि इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। उपरोक्त मामले से आक्रोशित लोगों ने 18मई की एक बजे रात को उपरोक्त लोग नुकसान करने के दृष्टिकोण से वादी के घर पहुच घर के बरामदे में रक्खे बाइक में आग लगा कर फरार हो गए जिससे वादी का बाइक सहित कुछ अन्य सामान जल गये।शोर सुनकर गांव के लोग मौक़े पर पहुंच आग बुझाया।इस घटनाक्रम में वादी ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उपरोक्त लोगों को घटना को अंजाम देकर भागते हुए देखा है ।

वादी के तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने उपरोक्त लोगों के बिरुद्व धारा 147,436,504,506,120बी में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।इस प्रकरण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने कहा कि आरोप निराधार सत्य से परे है राजनीतिक साजिश के तहत फसाया जा रहा है मुझे कानून पर भरोसा है।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking