कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी के राजस्व गांव राजा बसंतपुर में अज्ञात कारण से लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी व उसमें मौजूद घर गृहस्थी के सामान, नगदी व जेवरात जलकर राख हो गए। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
मंगलवार की देर रात उक्त गांव निवासी गया कुशवाहा के परिजन सो रहे थे कि अचानक आग लग गई। सभी लोग घर से बाहर आकर शोर मचाने लगे। जब तक गांव के लोग जुटते झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा उसे फैलने से रोका।
घटना मे झोपड़ी में मौजूद गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, तीस हजार रुपये नगद व सात थान जेवरात जलकर राख हो गए। बुधवार को सुबह मौके पर पहुंची हल्का लेखपाल प्रियंका त्रिपाठी ने अहेतुक सहायता हेतु रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। पगरा पड़री के प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने पीड़ित परिवार को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया। प्रधान रमेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार का हाल जाना।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…