News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2023  |  8:55 AM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर घायल

कुशीनगर । जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा के पास रविवार रात को पुलिस से एक बदमाश की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बाइक सवार पशु तस्कर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला है। घायल तस्कर 25 हजार रुपये का इनामी है।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

यह है पूरा मामला

तुर्कपट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक फरार चल रहा पशु तस्कर आरहा है। इस पर तुर्कपट्टी व विशनपूरा पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात रविवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा के पास वाहनों की जांच में जुट गई। तभी एक बाइक आती दिखी पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तस्कर सड़क किनारे बाइक रोककर पुलिस को निशाना बना फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। उसकी पहचान आलमगिर पुत्र रहमदिन निवासी साकिन बहासिया थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। मौके से पुलिस को खोखा और मोटर साईकिल मिला है। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बात करते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर का आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध कुशीनगर के अलग अलग थानों में गोवध व पशुक्रूरता अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। टीम में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रभारी नि. विसुनपूरा रामसहाय चौहान आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking