News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. काशीनाथ सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 15, 2023  |  6:22 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. काशीनाथ सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. काशीनाथ सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक गांव छहूं में श्रद्धा के साथ मनाई गई।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

इस दौरान वक्ताओं ने उनके त्याग और बलिदान को याद कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि सेवरही में बाबा राघव दास की सभा में अंग्रेजों ने अत्याचार किया था। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले काशीनाथ सिंह ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर इसका पुरजोर विरोध किया और बाबा राघव दास के संपर्क में आए तथा गांधी जी के विचारों से प्रभावित हो कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। हरपुर बबुइआ कांड जिसमें अंग्रेजों के जुल्म और ज्यादती के खिलाफ स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर ने लड़ाई लड़ी जिसके वजह से वे जेल भी गए थे। आजादी के बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी के रूप में समाज की सेवा की और हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान अनिल राय और संचालन ध्रुव राय ने किया। कार्यक्रम संयोजक स्व. सिंह के पुत्र डा. उदय प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया।

इस दौरान इंदू सिंह, अंशु सिंह, कुसुम सिंह, राजश्वरी सिंह, पप्पू सिंह, रमेश प्रसाद, हरि यादव, कन्हैया सिंह, वासुदेव सिंह, सत्येंद्र, योगेंद्र, कैलाश, अभय सिंह, वीरेंद्र, दुर्गेश शर्मा, राजेश हरिकेश शर्मा, जगदीश शर्मा व चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking