News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राम की समस्या गाँव में समाधान के तहत आयोजित हुआ चौपाल कार्यक्रम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 24, 2023  |  4:49 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम की समस्या गाँव में समाधान के तहत आयोजित हुआ चौपाल कार्यक्रम

कुशीनगर । शुक्ल भुजौली ग्राम सभा में विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की माँग पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि भुजौली में मंदिर का जीर्णोद्वार के साथ ही जिम निर्माण करने का भरोसा दिया।इस दौरान महिलाओं ने विधवा एवं वृद्धा पेंशन की समस्या से ब्लाक प्रमुख व बीडीओ को अवगत कराया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत में नव निर्मित अमृत सरोवर के परिसर के पास प्राथमिक विद्यालय में भुजौली चौपाल आयोजित हुआ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

जिसमें लोगों ने वृद्धा,विधवा पेंशन के अलावा परिवार रजिस्टर का नकल,मृत्यु प्रमाण पत्र की समस्या रखा।बीडीओ ने तत्काल सचिव को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने सरकार की उपलब्धियां विस्तार पूर्वक बताया।भुजौली प्रधान विनय शुक्ला ने पिच रोड सुधार करने की बात कही।कई लोगों ने अमृत सरोवर के पास प्रयाप्त जमीन होने से यहाँ जिम आदि की माँग किया।ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि पिच रोड के लिए पूरा प्रयास होगा।चौपाल में मनरेगा,स्वयं सहायता समूह,स्वास्थ्य सुविधा,स्वरोजगार आदि की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विशुनपुरा सुशील कुमार सिंह,एपीओ प्रवीण कुमार, जेई विशुनपुरा सुनील गुप्ता,सीडीपीओ पूजा रानी,सचिव जय प्रकाश सिंह,टीएस कृषि अधिकारी जितेंद्र मद्धेशिया,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking