News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया बुद्ध का दर्शन व पूजन अर्चन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2023  |  6:02 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया बुद्ध का दर्शन व पूजन अर्चन
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ मौजूद रहें कुशीनगर के डीएम व एसपी

कसया/कुशीनगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के साथ पांच सदस्यीय टीम तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध स्थलीय कुशीनगर का भ्रमण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के साथ टीम के सदस्यों ने सर्वप्रथम महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजा की। म्यांमार बुद्ध मंदिर के प्रभारी भिक्षु नन्दका ने पूजा कराई, तथा डॉ अभय राय द्वारा गाईड की भूमिका निभायी गई। ततपश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ टीम ने माथा कुँवर बुद्ध मन्दिर, रामाभार स्तूप(मुकुट वंदन चैत्य) व थाई बुद्ध मन्दिर का भी दर्शन किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसपी धवल जायसवाल द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित पूरी टीम को होटल इम्पीरियल में स्वागत किया गया, इस दौरान बुद्ध प्रतिमा स्मृति चिन्ह तथा पर्यटन साहित्य पुस्तक भेंट की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ औपचारिक वार्ता की गई तथा उन्होंने बताया कि कल बुधवार को गोरखपुर में लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्र, एसपी धवल जायसवाल, एडीएम वैभव मिश्र, एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह, हाटा हीरालाल, एसडीएम मुहम्मद जफर, सीओ कुन्दन सिंह, पर्यटक सूचना अधिकारी डॉ प्राणरंजन, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking