News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाजज, डीएम और एसपी सहित चीफ ज्यूडिशल ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2021  |  7:26 PM

934 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाजज, डीएम और एसपी सहित चीफ ज्यूडिशल ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

कसया/कुशीनगर। जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं समय से मिलती है कि नहीं, जमानत की क्या स्थिति है, वकील की जरूरत तो नहीं है।

सभी उच्चाधिकारियों ने कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण भी किया तथा जर्जर भवनों के मरम्मत के भी निर्देश दिए।

सभी उच्चाधिकारी महिला बैरक में जाकर महिला कैदियों से भी मिले। महिला कैदियों के साथ छोटे बच्चों के बारे में पूछताछ की ,उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। महिला कैदियों की समस्याएं जानी गयी। वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके बारे में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking