News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2022  |  8:47 PM

410 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

कुशीनगर। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनपद के परिषदीय विद्यालय के प्राचार्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं मानक के अनुरूप होना चाहिये। विद्यालयों की स्वच्छता को एक मिशन के रूप में देखे। लक्ष्य बना कर कार्य करें। जहाँ विद्यालयों में कायाकल्प की जरूरत है वहाँ जन सहभागिता, स्वप्रेरणा से भी कार्य व बच्चों को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें।

डी एम ने कहा अगर इच्छा शक्ति है तो सब कुछ संभव है। अच्छा वातावरण देंगे तो बच्चे स्कूल आना शुरू कर देंगे , स्कूलों की उपस्थिति बढ़ेगी और गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने विद्यालयों में रैंप की स्थिति, बाउंड्री वॉल की स्थिति, यूरिनल, पेयजल, टॉयलेट्स इन सब व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ विद्यालय हेतु कई विद्यालय के प्राचार्यों को पुरस्कृत भी किया, तथा ग्राम प्रधानों को ऑपरेशन कायाकल्प में सहयोग हेतु सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत ,डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डी सी एन आर एल एम आर0 एस0 गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव व सभी संबंधित अधिकारीगण तथा स्कूलों के प्राचार्यगण उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking