News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हुआ स्वच्छता अभियान समिति की बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 29, 2021  |  8:08 PM

725 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हुआ स्वच्छता अभियान समिति की बैठक

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्धवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

बैठक में सामुदायिक शौचालय निर्माण,स्वच्छ भारत मिशन इस संदर्भ में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय का समय से निर्माण नहीं हो पाने की वजह से अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस क्रम में कई लोगो के वेतन भी रोके गए। डीपीआरओ के बाबू के वेतन रोका गया। ए0 डी0 ओ0 पंचायत के द्वारा लाभार्थी के खाते में पैसे जमा करने में विलम्ब का कारण पूछा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में धनराशि देने के बावजूद भी लाभार्थी को पैसे ट्रांसफर नहीं करने का कोई औचित्य नहीं है। इस संदर्भ में सभी ए डी ओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधूरे पड़े कार्यो को विजिट करके,चेक करके पूर्ण करावें।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय में यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि वह रनिंग वाटर के साथ हो,और सामुदायिक शौचालय को समूह को हैंड ओवर किया जाए, इसका पैसा समय से संबंधित के खाते में ट्रांसफर हो जाना चाहिए। उन्होनें विकास खंडवार क्रियाशील शौचालय की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार समेत संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे ।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking