News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 22, 2024  |  7:44 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कांग्रेस पर जमकर गरजे सीएम मोहन यादव, बोले भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है
  • एक जून को चक्र सुदर्शन रुपी अंगुली का इस्तेमाल कर विरोधियों का सफाया करना

रामकोला/कुशीनगर। भाजपा के स्टार प्रचारक व एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी विजय दुबे के समर्थन में बुधवार को रामकोला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के पूर्व कांग्रेस के शासनकाल में देश अपने स्वाभिमान के लिए तरस रहा था, आतंकवादी घटनाएं होती रहती थी, कांग्रेस सरकार लाचार एवं विवश था लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दिखा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और देश में आतंकवाद- नक्सलवाद की समस्याओं का खात्मा हुआ है।

सीएम ने कहा कि यह तो बीजेपी सरकार की हिम्मत है कि पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाने वालों को उनके घर में घुस कर मारा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी तो हम मथुरा में भी मुस्करायेगे। उन्होंने कहा कि जो कृष्ण को माने वह सब गोपाल है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से पाप का घड़ा पूरा होने के बाद भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर चक्र सुदर्शन लेकर शिशुपाल का वध किया ठीक उसी तरह से आप भी गाली सुनते रहना,जो-जो बोले सुनते रहना और आगामी एक 1 जून को अपनी अंगुली का इस्तेमाल करना और बटन दबाकर मोदी और भाजपा को गाली देने वाले का अंत कर देना। भाजपा ही कीचड़ में कमल खिलाती है ।

सीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2014 में आपने मोदी जी को वोट दिया. उस वोट के बल पर इस देश से आतंकवाद समाप्त हुआ है और देश का लोकतंत्र सुरक्षित हुआ। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी ने आज देश को आर्थिक रूप से समृद्ध कर भारत की अर्थव्यवस्था को 5 वें स्थान पर लाकर खड़ा किया है। सीएम यादव ने कांग्रेस के शासनकाल को अंग्रेजों से बदतर बताया। उन्होंने कहा कि जो मंदिर 1947 में बन जाना चाहिए वह अब जाकर बना है। उन्होंने इतिहास का भी जिक्र किया। कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। राज्य सभा सांसद आर0पी0सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा परखने वाली पार्टी है। यह कार्यकर्ताओं के महत्व को जानती है तथा जमीन से उठाकर शीर्ष तक पहुँचाती है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर से विजय दूबे जीतेंगे तो हम दोनों लोग मिलकर जैसे देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही थी उसी तरह कुशीनगर में चलायेंगे और विकास करेंगे। प्रत्याशी निवर्तमान सांसद विजय दूबे ने जनपद में अपने और सरकार के द्वारा कराये विकास कार्यों की चर्चा करते हुए लोगों से अपील किया कि अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार के उत्थान और सम्मान के लिए आप भाजपा को वोट करें। सभा को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विधायक मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, शिशु गोविन्द राव, नथुनी कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी आलोक तिवारी ने किया। मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,पूर्व विधायक शम्भू चौधरी, पूर्व विधायक दीपलाल भारती,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, पप्पू पाण्डेय, विधानसभा संयोजक निशांत शुक्ला, शकुन्तला चौहान, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड, सत्यपाल गोविन्द राव सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रही।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking