News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा- भेजा गया जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 7, 2021  |  10:24 PM

1,444 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा- भेजा गया जेल

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा कटाई भरपुरवा थाना जटहां बाजार के रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना महंगा पड़ा। जटहां बाजार पुलिस द्वारा शांति भंग में चालान हुए युवक की जमानत अर्जी खारिज करते हुए एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बताते चलें कि मुसहर समुदाय के कटाईभरपुरवा निवासी अजय को अच्छे सामाजिक कार्य करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में उसे सम्मानित किया था। इसे लेकर गाँव का युवक सुनील साहनी भड़क गया और सोशल मीडिया पर अजय व मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए वायरल कर दिया। इससे आहत अजय ने पुलिस से न्याय की मांग की। पुलिस ने शनिवार को शांति भंग में चालान करते हुए खड्डा एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। एसडीएम अरविन्द कुमार की कोर्ट ने सुनील की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसे जेल भेज दिया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking