News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संतोष की जनसुनवाई में फरियादियों को मिल रहा न्याय, जनता दर्शन में एसपी ने सुनी जनता की फ़रियाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 20, 2024  |  5:24 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संतोष की जनसुनवाई में फरियादियों को मिल रहा न्याय, जनता दर्शन में एसपी ने सुनी जनता की फ़रियाद

कुशीनगर।जनपद के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के जनसुनवाई रंग ला रही है। इस जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों को न्याय मिल रहा। एसपी संतोष कुमार मिश्रा जनता की समस्याओं को बहुत ही बारीकी से सुनते हैं।और उसके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित करते हैं।
जनसुनवाई के क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं व शिकायतों को पुलिस अधीक्षक बहुत ही गंभीरता से सुनकर उसके निस्तारण का आदेश दिए।इस जनसुनवाई में आने वाले दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किएं।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

इस दौरान एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सचेत करते हुए कहा है कि जनसुनवाई,महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है।उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking