कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुगन मियाँ का टोला मे मंगलवार को धर्मपुर न्याय पंचायत के शिक्षक संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारंभ डायट प्राचार्य डॉ अमित कुमार सिंह व बीईओ पंकज सिंह व हिमांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में ब्लॉक को निपुण बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक जल्द से जल्द आउट ऑफ स्कूल सर्वे का कार्य पूरा कर ले। निपुण लक्ष्य एप द्वारा बच्चों का मूल्यांकन कर ले तथा यू- डायस तथा डीबीटी के कार्य को जल्द समाप्त करे।बीईओ पंकज सिंह व हिमांशु सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए मनोयोग से जुट जाएं। शिक्षक स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम, चहक प्रोग्राम को सफल बनाएं। नोडल शिक्षक संकुल संजय सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, संदीप राय, प्रज्ञा पांडेय, सरिता सिंह, संगीता यादव, धीरज गुप्ता, अंजू सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…