पडरौना/कुशीनगर। मणिपुर में हो रही हिंसा और महिलाओं की प्रताड़ना व दुष्कर्म और महिलाओं को निर्वस्त्र करने के विरोध में शनिवार की शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कुशीनगर जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के अगुवाई में पडरौना सुभाष चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च सुभाष चौक से होते हुए कठकुआइया मोड़ गांधी प्रतिमा के पास सभा में तब्दील हो गया।
जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने मणिपुर की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए तत्काल विरेंन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। कहा कि यह घटना भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है। मणिपुर से करीब ढाई महीनों से हिंसा जारी है, जिसे रोक पाने में डबल ईंजन की सरकार विफल है।
सभा को आनन्दमणि त्रिपाठी जहीरूद्दीन स्वामीनाथ यादव देश दीपक मिश्र, शिव कुमार शर्मा, देवेश राय,पल्टन यादव, जितेंद्र पटेल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, मोतीचंद,श्याम नारायण, लालचंद प्रसाद,मन्टू यादव, धर्मेंद्र सिंह,लालचंद प्रसाद, अख्तर अली,मैनुद्दीन अंसारी, दुर्गेश निषाद,प्रवीण सैंथवार, जय सिंह,झब्बर,अवधेश पाण्डेय,जितेन्द्र शर्मा,गुड्डू गुप्ता,वसिउल्लाह,अनिल यादव,वैद्यनाथ सिंह,संदीप, राजू प्रसाद,आशुतोष तिवारी, विंध्याचल गोंड,आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…