कसया/कुशीनगर। कांग्रेस पार्टी की एक बैठक नगर स्थित लोनिवि के विश्राम गृह परिसर में निकाय चुनाव एवं भारत सत्याग्रह अभियान को लेकर बैठक हुई।
जिसमें 18 अप्रैल को जनपद में होने वाले भारत सत्याग्रह अभियान की जिम्मेदारी बांटी गई।पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्यास ओझा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जनपद की सभी नगरपालिका और नगरपंचायत सीटों पर कांग्रेस अपने सिम्बल पर चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पार्टी निकाय चुनाव लड़ने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गई है। अतिशीघ्र नगरपालिका और नगरपंचायत चुनाव के लिए जिम्मेदारियां आबंटित की जाएगी। साथ ही आगामी 18 अप्रैल को जनपद में होने वाले भारत सत्याग्रह अभियान की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।
अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, संचालन जिला सचिव एडवोकेट जितेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी कुशीनगर रविन्द्र विश्वकर्मा, अनवर जकी, पंचानंद मिश्रा, अमित मिश्रा, पूर्व जिपंस आनन्द सिंह, श्रीमती वृंदा प्रजापति, आफताब आलम, सीमा भारती, विशाल शर्मा, वारिस अली, रामायन यादव, गौरी शंकर सिंह, नंदलाल सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…