कुशीनगर। सोमवार गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सरिसवा गांव में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 40 उपभोक्ताओं से लगभग चार लाख रुपये जमा कराए गए जबकि 45 बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन किया गया।
उपकेंद्र के जेई रवींद्र कुमार के नेतृत्व में राजीव कुमार, प्रमोद, अजय कुमार कुशवाहा, हरेंद्र प्रसाद, रामेश्वर, राजू गोंड, सूर्य प्रताप आदि लाइनमैनों की टीम ने उक्त गांव में सघन जांच की। बकाएदारों को ओटीएस योजना के बारे में जानकारी देते हुए लाभ बताया और बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। 40 बकाएदारों ने मौके पर ही योजना में अपना पंजीकरण कराया जिससे चार लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। जांच के दौरान चिंहित 45 बड़े बकाएदार जिन्होने न तो योजना में कोई दिलचस्पी जताई और न ही बकाया जमा करने को तैयार हुए उनकी बिजली काट दी गई। जेई ने बताया कि उपभोक्ता 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…