News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महाराणा प्रताप गेट का निर्माण शुरु, जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

सुनील नीलम

Reported By:

May 9, 2023  |  7:03 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महाराणा प्रताप गेट का निर्माण शुरु, जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के कसया-तमकुहीरोड पर पनसरवा चौराहा स्थित सेमरा मोड़ पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक वर्ष पूर्व किए गए महाराणा प्रताप स्मृतिद्वार के शिलान्यास को मूर्त रुप देते हुए निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

मंगलवार को जयंती समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर गौरवशाली इतिहास को याद कर किया गया। समारोह को संबोधित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कहा कि महाराणा प्रताप राजपूत समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण देश की धरोहर है। उनका नाम इतिहास में शौर्य पराक्रम व त्याग के लिए अमर रहेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्रक भेज महाराणा प्रताप जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई है ताकि महाराणा की वीरता व शौर्य वर्तमान पीढ़ी को प्रेरित कर सके। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में अवकाश घोषित किया गया था लेकिन वर्तमान में इसे अवकाश सूची से हटा दिया गया है। साधन सहकारी समिति ठाकुर सेमरा हर्दोपट्टी के अध्यक्ष संतोष उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि महाराणा शक्ति शौर्य व स्वाधीनता के प्रतीक हैं। जनसहयोग से स्मृति द्वार का निर्माण होगा।

इस दौरान विनोद सिंह राजपूत, अमित सिंह, ओम प्रकाश सिंह सिकटिया, पप्पू सिंह, मनोज सिंह बबलू, दिलीप सिंह, विनोद यादव, नंदू सिंह, रमेश सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking