News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चुनाव में धन का दुरुपयोग रोक कर ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है- अरुण श्रीवास्तव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  7:40 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चुनाव में धन का दुरुपयोग रोक कर ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है- अरुण श्रीवास्तव
  • फाइट अगेंस्ट करप्शन थ्रू इलेक्टोरल रिफॉर्म्स के तत्वावधान में हुई सभा

कुशीनगर। फाइट अगेंस्ट करप्शन थ्रू इलेक्टोरल रिफॉर्म्स के तत्वावधान में आज तमकुही राज कचहरी के बार कक्ष में एक सभा की गई।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

सभा में फाइट अगेंस्ट करप्शन थ्रू इलेक्टोरल रिफॉर्म्स के संयोजक समाजवादी चिंतक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और आज देश में एक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि आज चुनाव में धनबल हावी हो गया है, जिसके पास अकूत संपदा है और धन खर्च करने की ताकत है वही चुनाव लड़ने के बारे में सोच सकता है सामान्य आदमी के बूते की बात अब चुनाव लड़ना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार लाकर के ही धनबल को व भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है और इस प्रकार से अच्छे लोग चुनकर विधानसभा और लोकसभा में जा सकते हैं । उन्होंने वकीलों से इस संबंध में उनकी राय जानना चाहा जिससे कि चुनाव आयोग एवं राष्ट्रपति को उनकी बात पहुंचाई जाए। फैक्टर के मंडल संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि अब वह स्थिति नहीं रह गई है कि किसी भी पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता जो जिंदगी भर पार्टी का झंडा उठाए घूमता है और नारा लगाता रहता है चुनाव लड़ सके और अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर सके क्योंकि पार्टियां दूसरी पार्टियों से निकल कर आए हुए ऐसे लोगों को टिकट देकर उम्मीदवार बना देती हैं जो टिकट के बदले धन दे सके इस पर रोक लगाने के लिए बौद्धिक लोगों को चिंतन करना होगा और आगे आना होगा। किसान नेता कामरेड शिवाजी राय ने इस संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता के मन में एक पीडा़ है कि उनके बीच का भी कोई गरीब, किसान ,मजदूर या सामान्य आदमी चुनाव लड़ कर उनका प्रतिनिधित्व करें लेकिन दुर्भाग्य है यह चुनाव में टिकट की बिक्री की जा रही है और यही कारण है कि सदन में भ्रष्टाचारी जब पहुंचा रहे हैं तो अपने तरह का कानून बना ले रहे हैं इससे जनता का कोई लेनादेना नहीं है, इस पर रोक लगाने का उपाय सोचना होगा।

सभा को रामचंद्र राय एडवोकेट बृजेश कुमार पांडे एडवोकेट उमाकांत तिवारी एडवोकेट अजय राय एडवोकेट हरिकेश पांडेय एडवोकेट सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद एडवोकेट निधि ने भी संबोधित किया और अपनी राय व्यक्त किया अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक राय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रामेश्वर प्रसाद एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर चंद्रेश्वर आर्य, आनंद प्रकाश मिश्र, हरकेश पांडे, नरेंद्र कुमार, शंभू सिंह, जाबिर अली, रकीब आलम, मतीउल्लाह, अखिलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, जमील अहमद, रामचंद्र राय, हारून अली खान, अमरनाथ सिंह (उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन), आर्यन पांडे, अजय राय, राजेश यादव ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, बृजेश पांडे आदि तमाम एडवोकेट एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking