सपहा/कुशीनगर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा “माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जनपद के माटीकला के कामगारों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है। योजनान्तर्गत माटीकला के ऐसे कामागार/ शिल्पकार जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला शिल्पकारी का प्रशिक्षण प्राप्त न किये हों तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, को निःशुल्क 15 दिवस का शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में रू0 250.00 प्रति दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को दिया जाएगा। इस हेतु जनपद के इच्छुक कामगार/ शिल्पकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे 10 अगस्त 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग कसया सपहा रोड नवल एकेडमी स्कूल के सामने किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते है। योजना के तहत एक परिवार के एक ही कामगार/शिल्पकार पात्र होगें।
कार्यालय में फार्म जमा करते समय पासपोर्ट साईज का एक फोटो आधार जाति निवास, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…