कुशीनगर/कसया। कुशीनगर में छोटी गंडक नदी के किनारे बसे गांव कुरमौटा से 200 मीटर दूर 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव के अवधेश के रूप में हुई, परिजनों ने अवधेश की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी अनुसार शनिवार शनिवार को कसया थानाक्षेत्र के कुरमौटा गांव के मंझरिया टोला निवास 30 वर्षीय अवधेश की संदिग्ध मौत हो गई। छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित मंदिर सतगुड़ीमाई से दूर खेत में मिला। अवधेश की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अवधेश की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई मनोज ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि उसके गले पर बने कुछ निशान को देखकर परिजन और गांव वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे है। कसया थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अवधेश का शव गाव के बाहर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी पर शक या किसी से रंजिश की बात नहीं बता रहे,पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…