News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मछली पालन के विवाद में “पिता-पुत्र ने की थी पूर्व प्रधान की हत्या”, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 27, 2023  |  6:25 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: मछली पालन के विवाद में “पिता-पुत्र ने की थी पूर्व प्रधान की हत्या”, पढ़े पूरी खबर!
  • पूर्व प्रधान “चर्चित हत्याकाण्ड” का खुलासा
  • आलाकत्ल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर ।गत दिवस रामकोला थाना क्षेत्र में हुए पूर्व प्रधान की हत्या की खुलासा पुलिस ने कर दिया । पोखरे में मछली पालन के लेकर उपजे विवाद में पूर्व प्रधान की हत्या हुई थी,हत्या में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया आलाकत्ल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आज की हॉट खबर- डॉ. अंजली सिंह को मिला “विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार–2025” कालानामक...

यह है हत्या का वजह:

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ में बताया गया कि रामनाथ साहनी के द्वारा नवीन परती की भूमि पर खोदे गए पोखरे में मछली पालन का काम कई वर्षों से किया जा रहा था जिसको मृतक राम हरख यादव पूर्व प्रधान के द्वारा खाली कराया गया था जिस कारण रामनाथ उपरोक्त को आर्थिक क्षति व सामाजिक हनन हुआ था। इस कारण प्रतिशोध लेने के लिए रामनाथ ने अपने लड़के अनुपम व उसके दोस्त रामबदन के साथ मिलकर गत दिवस को उक्त घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना रामकोला पुलिस,स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना रामकोला में गत दिवस हुए पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए आलाकत्ल दो अदद भुजाली, दो अदद मोटरसाईकिल एच एफ डिलक्स, तीन अदद मोबाईल फोन बरामद किया गया एवं घटना में सम्मिलित तीन शातिर अभियक्तों अनुपम साहनी पुत्र रामनाथ साहनी सा0 खोटही चैत्री टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर, रामनाथ साहनी पुत्र स्व0 सूर्यबल्ली सा0 खोटही चैती टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर व रामबदन चौधरी पुत्र पारस चौधरी सा0 खोटही गंगया टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

यह टीम किया खुलाशा: प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना मय टीम रामकोला ,प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला प्रभारी स्वाट मय टीम ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्रीप्रकाश राय थाना रामकोला,उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट ,उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस सेल प्रभारी कुशीनगर,हे0का0 लक्ष्मण सिंह ,हे0का0 रामप्रवेश चौधरी,हे0का0 अमित सिंह ,हे0का0 सनातन सिंह,हे0का0 रणजीत यादव,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद ,हे0का0 चन्द्रशेखर यादव ,कम्प्यूटर आपरेटर सुशील सिंह सर्विलांस सेल ,कम्प्यूटर आपरेटर शम्मी सर्विलांस सेल,हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल,का0 संदीप भास्कर , का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 शिवा सिंह ,का0 शुभम वर्मा ,का0 अंकुर चौधरी ।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking