News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पिता की मौत पर बेटे ने शराब में जहर देकर मारने और फर्जी तरीके से जमींन बैनामा कराने का लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2022  |  9:46 PM

1,469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पिता की मौत पर बेटे ने शराब में जहर देकर मारने और फर्जी तरीके से जमींन बैनामा कराने का लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नम्बर 15 वीर सावरकर नगर (सबया )निवासी एक युवक ने थानाध्यक्ष कसया को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर पिता से जमींन लिखा लेने और जहरीली शराब पिलाकर जान लेने का आरोप लगाया है। वार्ड वासी सोनू कुशवाहा पुत्र राजेन्द्र कुशवाहा ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर कहा है कि 01 अक्टूबर को उसके पिता को कुछ अज्ञात लोग घर से बुला कर ले गए। काफी पता करने के बाद भी पता नहीं चला। 3 अक्टूबर 2022 को ग्राम भैंसहा के हिरन्नापुर टोला निवासी मनदीप पुत्र राम आधार ने प्रार्थी के पिता को शराब पिलाकर उनकी जमींन का बिना प्रतिफल फर्जी बैनामा करा लिया। पुलिस को सूचना देने पर 11 अक्टूबर को पुलिस ने बरामद कर प्रार्थी के परिवार को सुपर्द कर दिया। 14 अक्टूबर 2022 को पिता के अपहरण और फर्जी बैनामे की सूचना सीएम पोर्टल पर भी डाला। विपक्षी गण मनदीप के मेली मददगार अमरजीत यादव पुत्र छेदी यादव निवासी ग्राम भलुही मदारी पट्टी जो फर्जी बैनामें के आरोपियों के साजिश कर्ता हैं। 14 अक्टूबर की शाम को 7 बजे अपने साथ लेकर गए। रात में शराब में जहर डाल कर पिला दिए और हमारे घर के पास छोड़ गए। पिता नशे की हालत में घर आये और बताया कि शराब में जहर डाल कर उन्हें पिलाया गया है। पिता की जिलाअस्पताल इलाज के दौरान जहरीला पदार्थ पिला देने से मौत हो गई।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

पीड़ित ने न्याय की मांग की है।इस मामले में लगाये गये आरोपों के बारे में अमरजीत यादव से बात की गयी तो उनका कहना था कि चुनावी रंजिश के कारण साजिशन मुझे फसाया जा रहा है l इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि तहरीर मिला है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा l चौकी प्रभारी आदित्य साहू, सिपाही रविन्द्र यादव,अनिल मौर्या की मौजूदगी में देर रात शव का दाह संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking