News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नकली सोना के साथ पकड़े गए दो पुरुष व एक महिला सहित तीन ठग

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 17, 2023  |  4:44 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: नकली सोना के साथ पकड़े गए दो पुरुष व एक महिला सहित तीन ठग

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना धातु का आभूषण बताकर नकली सोना धातु का आभूषण बेचने वाले कसया पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला व एक पुरुष ठग को ठगी करते हुए गिरफ्तार कर उन पर विधिक कार्यवाही की गयी l थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने सोमवार को कसया थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी l

थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि दो पुरुष व एक महिला पिली धातु की हारनुमा लरी को सोने की बनी धातु का बताक़र उसको कम दाम में प्रलोभन देकर लाभ कमाने के लिए बेच रहे थे l पकड़े गये ठगों के अनुसार 15 जुलाई रविवार को एक व्यक्ति को लरी का दो दाना दिखा कर गये थे, आज पुनः उनके फिर आने पर सूचना पाक़र पहुंची पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति व एक महिला हारनुमा लरीदार जो सोने जैसा प्रतीत हो रहा था, उसको दिखा रहे थे l पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार क़र पूछ ताछ की तो उन्होंने अपना नाम शिवम गिरी पुत्र शत्रु गिरी निवासी थाना पूर उग्रसेना, थाना झूसी प्रयागराज,मोहन गिरी पुत्र हरिराम, ,शान्ति पत्नी शत्रु गिरी निवासी उपरोक्त ने बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है, जो जगह -जगह घूम -घूम क़र नकली हारनुमा लरीदार पीली धातु का बनवाकर उसमें दो दाना लड़ी असली सोने का मिलाकर लोगो को विश्वास दिलाते है कि यह असली सोने का है, जिसे मार्केट से कम दाम पर देने पर लोग विश्वास में आकर ले लेते हैं, जिससे उनका पैसा हम ठगी क़र ले लेते हैं, जबकि वास्तव में सारा सोना नकली होता हैं, जिन्हे विश्वास में लाने के लिए चेक करने हेतु उसमें से असली सोना वाला दो दाना काटकर दें देते हैं और लोग झांसे में आकर खरीद लेते हैं l

ठगों ने पूछ ताछ में बताया कि हमारा गिरोह पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी यह काम करते हैं l पुलिस ने उक्त मामले में पकड़े गये ठगों पर बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं.619/2023 धारा 417/419/420 तहत मुकदमा पंजीकृत क़र विधिक कार्यवाही में जूट गयी l

गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में ,उ नि. चौकी प्रभारी कुशीनगर विवेक कुमार पाण्डेय,उ. नि.अतुल कुमार,हे.का.साहिल यादव, का.सोनू यादव,का. जान्सन गोंड,का. शैलेन्द्र पटेल,म. का. पूनम गोंड आदि शामिल रहे l

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking