News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सीएससी जिला प्रबन्धक ने अधिकारियों को डिजिटल भारत की दी जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 3, 2023  |  5:45 PM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सीएससी जिला प्रबन्धक ने अधिकारियों को डिजिटल भारत की दी जानकारी
  • कैम्प लगाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं सीएससी संचालक- सीडीओ

साखोपार/कसया।सीएससी कुशीनगर के जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने नव वर्ष पर जिले के मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी तथा अपर जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा को नव वर्ष की बधाई दी और जिले में सीएससी के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी दी।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

आज मंगलवार को जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर सीएससी की सेवाओं के बावत जानकारी दी कि सेवा केंद्रों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए सेवा दी जा रही है।केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान,श्रम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा अन्य सभी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी गुँजन द्विवेदी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इसे जिले के हर एक लाभार्थी तक पहुंचाना है उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सीएससी संचालक को अधिक से अधिक संख्या में ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर सभी वंचित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking