News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियो मे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 12, 2023  |  2:42 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियो मे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसही बाज़ार मे स्थित टावर के पास एक 40 वर्षीत व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति मे शव मिला है।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गई।प्राप्त जानकरी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही बाजार मे स्थित टावर के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मृत अवस्था में मिलने की जानकरी होने पर आसपास के लोग जुट गए।तभी किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रवि भूषण राय हमाराहियो के साथ मौके पर पहुचकर शव की शिनाख्त कराने मे जुट गए।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मृतक की शिनाख्त दरोगा प्रसाद पुत्र रामाश्रय प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी मच्छरगावा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप मे हुई।परिजनो के अनुसार मृतक दरोगा मजदूर था और नशा का आदी था अक्सर शराब की नशे मे धृत रहता था बुधवार को सुबह अपने घर से मजदूरी करने के लिए निकला था लेकिन शाम तक वह अपने घर नहीं पहुंचा।गुरूवार को उसका शव अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैंसही बाजार के पास स्थित मोबाइल टावर के निकट संदिग्ध परिस्थितियो मे मृत अवस्था में पड़ा मिला।सूचना पर पहुची अहिरौली बाजार पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गई।

इस संबध मे थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्री प्रकश राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची थी शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्य का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking