News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पोखरे में मिला युवती का शव; घर से 5 दिनों से लापता थी युवती, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत के कारणों का पता।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 30, 2023  |  6:44 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पोखरे में मिला युवती का शव; घर से 5 दिनों से लापता थी युवती, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत के कारणों का पता।

कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गाव से 5 दिन पहले लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में तैरता मिला। घटनास्थल पर काफी संख्या भीड़ जुट गई, सभासद रणजीत सिंह ने कोतवाली हाटा पुलिस को पोखरी में शव मिलने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगए कि कार्यवाही में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा स्थित विरला सुगर मिल से कुछ दूरी पर एक 23 वर्षीय युवती का शव पोखरे में उतरता मिला। जिसके बाद ग्रामीणों में पुलिस को सूचना दी। वही युवती की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के हरपुर की रहने वाली जानकी के रूप में की गई। जो अपने घर से 5 दिन पहले से लापता थी परिजनों ने काफी खोजबीन किया और रविवार को थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई। सूचना के बाद पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतका के पिता अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जानकी चार बहनों में सबसे छोटी बहन थी। तीन बड़ी बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। जानकी की शादी शादी के लिए भी तैयारियां बन रही थी। परिवार वाले वर ढूंढने में लगे थे। लेकिन कहि बात नही बन रही थी। परिवार की परेशानियों को देखते हुए इससे छोटे भाई की भी शादी करा दी गयी। बीए की पढ़ाई यह पहले ही पूरा कर चुकी हैं। इन दिनों जानकी घर पर ही रहती थी। लेकिन अचानक बुधवार को सुबह 6 बजे कोहरे में वह घर से निकल कहि चली गई। सोमवार को उसका शव घर से 500 मीटर दूर बिरला शुगर मिल के किनारे स्थित पोखरे में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे हाटा विधायक मोहन वर्मा ने परिजनों को ढाढस बढ़ाया और पुलिस को जांच कर कार्यवाही की बात कही।

ग्रामीणों की सूचना पर हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे। जहाँ शव को पोखरे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।हाटा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट कल शाम को लिखी गई थी। तब तक उसका शव एक पोखरे से बरामद हो गया ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking