कुशीनगर।कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 26 अमिय त्रिपाठी नगर में शनिवार देर रात एक नवविवाहिता का शव कमरे के छत में लगे पंखे में लटका मिला,बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है,स्वजन फरार बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक नौरंगिया के पिपरा निवासी 27 वर्षीय प्रियंका का विवाह कनखोरिया निवासी प्रभुनाथ तिवारी के पुत्र कुलदीप तिवारी के साथ हुई थी,यह लोग अमिय नगर में मकान बनवाकर रहते थे।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेनसिक टीम ने जांच किया व जांचोपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…