कसया/कुशीनगर। पं0दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को हर बूथ पर समर्पण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर के बूथ सं 317 बुद्ध नगरी कुशीनगर में कार्यक्रम आयोजित कर स्व उपाध्याय को नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रजनी कान्त मणि त्रिपाठी ने कहा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं।उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासी के विरूद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था। उन्होने भारत की सनातन विचार धारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचार धारा दी। उन्हें जनसंघ के आर्थिक निति का रचना कार माना जाता है । उनका विचार में आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। सांस्कृतिक निष्ठा राजनैतिक जीवन दर्शन का पहला सूत्र है।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, शिशिर निषाद, विद्या उर्फ गुड्डू रंगीला, विजय शर्मा, अनिल मल्ल, रजनीश श्रीवास्ताव, दीप मिश्र, पवन पांडेय, उपेंद्र पाण्डेय, पप्पू पाठक, हैप्पी मिश्र आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…