News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विदेश कमाने गए युवक की मौत, गांव में मातम

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 22, 2023  |  6:44 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विदेश कमाने गए युवक की मौत, गांव में मातम
  • ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी का निवासी था सुदीन
  • घर वालों की इजाजत लेकर कंपनी ने मारीशस मे कर दिया कफन-दफन

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी निवासी एक युवक की मौत मारीशस देश में तब हो गई जब वह सोमवार को ड्यूटी कर रहा था। कंपनी के मालिक ने परिजनों से बात कर मारीशस मे ही उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

उक्त ग्राम पंचायत निवासी सुदीन पुत्र मंसूरी उम्र 40 वर्ष छह माह पहले रोजगार के लिए विदेश (मारीशस) गया था। घर पर उसकी पत्नी दवना उम्र 32 वर्ष, पुत्र आरिफ उम्र 19 वर्ष, पुत्रियां रेशमा उम्र 16 वर्ष व अनीशा उम्र 11वर्ष है। सोमवार को ड्यूटी के दौरान सुदीन अपनी फैक्ट्री में काम करते वक्त गश खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हृदयाघात के कारण हुई। परिजनों ने कंपनी मालिक से मृतक का शव घर भेजने का अनुरोध किया तो कंपनी मालिक ने असमर्थता जताई। दबाव के बाद मालिक ने यह कहा कि कि या तो वह शव को भारत भेजवाएगा या फिर दो लाख रुपया क्षतिपूर्ति के रुप में देगा। घर की माली हालत ठीक न होने पर परिजनों ने शव को मारीशस में ही दफनाने की इजाजत दे दी। सुदीन की मौत गांव मे मातम का माहौल है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking