News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हुई मौत, अभियोग हुआ पंजीकृत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 25, 2021  |  7:32 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हुई मौत, अभियोग हुआ पंजीकृत WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर सोहनपुर में  21 जून को सुबह नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में 22 जून को उसकी मौत हो गई। मृत विवाहिता की मायके वालों की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पति, सास, ससुर व ननद समेत नौ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पति की गिरफ्तारी हो गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला छपरा निवासी जरीना खातून की बेटी का शादी 30 दिसम्बर 2020 को बड़ाहरा लक्ष्मीपुर सोहनपुर निवासी आस मोहम्मद से हुई थी।उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए मांग कर रहे थे। जिसे न दे पाने पर 21 जून को सुबह मेरे बेटी को उसके पति आस मोहम्मद, ससुर मोहरम, सास जैनम निशा, भसुर देवर ननद ननद और जेठानी ने मिलकर जला दिया । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में रामकोला पुलिस का कहना है कि पति की गिरफ्तारी हो गई है , जेल भेजने की कार्यवाही पूरी की जा रही है। बाकी आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिश जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking