कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुद्धा घाट पर देव दीपावली व दीपदान महोत्सव, श्री गुरुनानक देव जी के 552 वां प्रकाश पर्व के अवसर पर हिरण्ड्यवती नदी का पूजन किया गया और नदी की आरती कर 25 हजार दीपों को जलाया गया। दीपों के जलने से विहंगम छटा चारों ओर फैल गयी और संस्कृतिक कार्यक्रमों से घाट, मन्दिर, परिसर जीवंत हो उठा।
वाइटल केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित दीपोत्सव का शुभारंभ बुद्ध घाट पर सांसद देवरिया व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. रमापति राम त्रिपाठी व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के बीच किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार भारती के कलाकारों ने मां दुर्गा की स्तुति, माता काली का रौद्र नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने राम, कृष्ण की झांकि, बुध्द वंदना आदि मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कथा वाचिका प्रियंका द्विवेदी ने भजन प्रस्तुत किया। सांसद ने कोरोना योद्धा सम्मान चिकित्सकों को, साहित्य सम्मान का प्रशस्ति पत्र साहित्यकारों को दिया। सांसद श्री त्रिपाठी का माल्यार्पण कर सचिव डा. अनिल कुमार सिन्हा ने स्वागत किया और देव दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन सभी देवता धरती पर आ जाते हैं जिनके स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। संचालन राजू मद्धेशिया ने किया। इस दौरान डा. सीपी गुप्ता, पं विंरेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अशोक जैन, डा. रविशंकर प्रताप राव, अरुण राव, दीप मिश्रा, डा. ज्ञानप्रकाश राय, डा. राजेश शाही, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, दिवेन्दु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, सौम्या पाण्डेय, चारु सिन्हा, प्रियंका द्विवेदी, मुकेश दुबे, रजनीश त्रिपाठी, अमित पाण्डेय, रामअधार यादव, केशव सिंह, डा रामायण सिंह, डा सौरभ मणि, डा आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…