कसया/कुशीनगर। मंडली बेसिक 33वी बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह प्रतियोगिता देवरिया में आयोजित हुई, जिसमे कुशीनगर जनपद ओवरऑल चैंपियन रहा l आयोजित मंडली प्रतियोगिता मे जनपद कुशीनगर ने 29स्वर्ण,20 सिल्वर व 8कांस्य पदक के साथ कुल 278 अंको के साथ उपविजेता रही। पहले स्थान पर देवरिया और तीसरा स्थान पर गोरखपुर रहा।विजयी खिलाड़ियो को बीएसए विमलेश कुमार,जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र,व्यायाम शिक्षिका रेनूबाल सिंह व जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन राजेश शुक्ल ने बधाई दी हैं। विजयी बच्चें प्रदेश स्तरीय बेसिक क्रीड़ा में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगे।बालिका वर्ग जूनियर स्तर 600 मीटर दौड़ में जनपद कुशीनगर की सरिता निषाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया। तैराकी बालक वर्ग में तीन स्वर्ण पदक ,तीन रजत पदक एवं बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक, खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विजेता ,कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता ,कबड्डी जूनियर स्तर बालिका वर्ग विजेता ,बैडमिंटन डबल बालिका वर्ग विजेता ,एवं एकल स्पर्धा में उप विजेता, वालीबाल बालिका विजेता, वॉलीबॉल बालक उप विजेता, फुटबॉल बालक विजेता , फुटबॉल बालिका उप विजेता, पीटी उपविजेता , एकांकी उप विजेता, हैंडबॉल बालक विजेता, हैंडबॉल बालिका विजेता ,योगा बालक /बालिका उपविजेता, कुश्ती बालक वर्ग दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, एक कांस्य पदक, बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक ,एक कांस्य पदक, जूडो बालक वर्ग तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं बालिका वर्ग में दो रजत और तीन कांस्य पदक, एथलेटिक्स में 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में बंदना प्रथम ,100 ,200मीटर जूनियर बालिका वर्ग सेदा खातून प्रथम ,200 मीटर प्राथमिक वर्ग बंदना प्रथम ,जूनियर बालक राज पासवान तृतीय, 600 मीटर बालक राहुल द्वितीय, जूनियर बालिका तृतीय लंबी कूद जूनियर बालिका तृतीय स्थान, बालक/ बालिका रिले प्रथम स्थान एवं 400 मीटर में इंद्रजीत प्रथम, शॉट पुट जूनियर बालिका मैं तृतीय स्थान प्राप्त जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया।कुशीनगर की इस जीत में कसया ब्लाक के 28 बच्चे व दुदही ब्लाक के 40 बच्चो का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर नोडल बीईओ अजय तिवारी, खेल सचिव देवमुनी वर्मा,बीईओ दया नन्द चंद, अनिल कुमार मिश्रा ,अमित कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, श्रीमती अंकिता सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, आशीष मिश्रा, उदय शंकर राय, सत्य प्रकाश कुशवाहा, राम सुयश वर्मा, समस्त क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव , शाहिद अनवर,शंकर दयाल पाठक,संजय कुमार सिंह, अमित कुमार तिवारी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,नित्यानंद चौबे,शंभू सिंह, पवन कुमार, प्रवीण शुक्ला,अमित कनौजिय, राकेश कुमार, हिमांशु,संतोष चौहान, अखिलेश्वर,अमिताभ त्रिपाठी,नागेंद्र तिवारी,अमला प्रसाद,महेश रजक, रामनिवास प्रसाद, सुनील कुमार सिंह,राजेंद्र सिंह,रश्मि जयसवाल,रीता सिंह ,संगीता राय,राम प्रवेश यादव,जिला महामंत्री हरीश्चंद मिश्र,नागेन्द्र तिवारी,साबिर अली ,नीरज बंका, मनोरमा त्रिपाठी,अविनाश शुक्ल,धर्मेंद्र सिंह, शोभीलाल गुप्त,अनिरुद्ध तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…