News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 28, 2021  |  8:18 PM

769 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उप घटक पर ड्राप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन), राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति औद्यानिक विकास एवं राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

उक्त बैठक में विभिन्न फसलवार, व विकास खंड वार, माइक्रो इरिगेशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस संदर्भ में केला, गन्ना, शाक भाजी, आम,व लीची हेतु माइक्रोइरीगेसन की चर्चा हुई। इस क्रम में रामकोला हाटा व सुकरौली में गन्ना तथा तमकुही राज में शाक भाजी के संदर्भ में चर्चा की गई। लाभार्थियों की संख्या की भी चर्चा हुई, अनुदान पैटर्न पर चर्चा हुई कि किस पर कितना अनुदान मिलेगा तथा ड्रिप व स्प्रिंकलर में लंबित बिलों के संदर्भ में भी चर्चा हुई।

दुदही व अन्य ब्लॉकों में स्ट्रॉबेरी के उत्पादन की चर्चा हुई। उत्पादों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात की गई जिसका क्रियान्वयन एक हफ्ते में होगा। हर फसल के डाटा के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की गई ।इस संदर्भ में यह ध्यान रखा जाना भी आवश्यक बताया गया कि जहां उत्पाद होना है वहां सड़क तथा बाजार की अच्छी सुविधा हो। गेंदा फूल के लिए कसया एवं फाजिलनगर विकास खंडों का चयन किया गया। सब्जी उत्पादन के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पॉलीहाउस तथा सब्जियों का हर विकास खंडों में उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, ट्रेजरी ऑफिसर श्री रईस अहमद, उप निदेशक उद्यान गोरखपुर डॉक्टर डीके वर्मा, उप निदेशक कृषि श्री अरुण कुमार चौधरी , गन्ना विकास अधिकारी कुशीनगर, नाबार्ड के डीडीएम तथा जिला अग्रणी बैंक अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking