कुशीनगर। गुरुवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में रवींद्र नगर धूस में यातायात कार्यालय कुशीनगर का उद्घाटन किया गया।शहर में यातायात के सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात कार्यालय की स्थापना की गई है। आए दिन ट्रैफिक की समस्या से निजात पाए जाने हेतु कार्यालय की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस को उनके बेहतर कार्यों हेतु सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में रविंद्र पाठक, गोविंद कुमार, सिंहासन प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, महेंद्र शर्मा व संतोष मिश्रा पीआरडी के जवानों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, सीओ सदर कुंदन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…