News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गोपालगढ़ का किया औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2023  |  8:26 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गोपालगढ़ का किया औचक निरीक्षण
  • जिलाधिकारी ने स्वयं अपना रक्तचाप एवं शुगर की जांच करायी

कसया/ कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गोपालगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं रक्तचाप एवं शुगर की जांच उपस्थित सी एच ओ पूनम से करवा कर देखा गया।मौके पर उपस्थित रोगियों से संवाद कर उपचार एवं शुगर, रक्तचाप जांच की स्थिति एवं अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया। मौके पर उपस्थित सी एच ओ पुनम से प्रतिदिन रोगियों की संख्या,दवाइयों के प्राप्ति रजिस्टर ,स्टॉक मेडिसिन रजिस्टर,टेलीकंसलटेंसी ,रोगियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था , ई कवच की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड बनने की प्रगति की जानकारी ली एवं शौचालय तथा मोटर की खराब स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। सी एच ओ द्वारा बताया गया कि यहां सेंटर पर प्रतिदिन 15 से 20 रोगी आते है जिनका उपचार किया जाता है एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। टेली कंसलटेंसी मोबाइल की सहायता तथा लैपटॉप के द्वारा किया जाता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

आयुष्मान कार्ड तथा शुगर जांच, बी पी जांच के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया तथाक्रम में जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने तथा मोटर, शौचालय की सुविधा में सुधार तथा स्टॉक, एक्सपायरी पंजीका अद्यतन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, सीएचसी कसया अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी,लेखपाल निलेश रंजन राव सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking