News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 20 दिन के अंदर अधिग्रहित की हुई भूमि को म्यूटेशन करने हेतु किया निर्देशित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2023  |  6:38 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को 20 दिन के अंदर अधिग्रहित की हुई भूमि को म्यूटेशन करने हेतु किया निर्देशित
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एरोड्रम कमेंटी एवं एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कुशीनगर एयरपोर्ट परिसर में एरोड्रम कमेंटी एवं एयरफील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने कुशीनगर एयरपोर्ट पर हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई एवं 1.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण में हो रहे समस्या एवं अन्य अधिगृहित भूमि में दाखिल खारिज (म्यूटेशन) के संबंध में हो रही समस्या, बाहर परिसर में बने शौचालय, बाहर परिसर की साफ सफाई , लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माणधीन कार्यों में हो रही देरी, कनेक्टिविटी रास्ता बनाने, साइन बोर्ड लगाने, फायर इक्विपमेंट तथा एंबुलेंस, बस फैसिलिटी में आने वाली समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने 20 दिन के अंदर अधिग्रहित की हुई भूमि को म्यूटेशन करने हेतु उप जिलाधिकारी कसया को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने ई0ओ0 कसया को निर्माणाधीन शौचालय को तत्काल पूर्ण कर हैंडोवर करने तथा साफ सफाई करवाने हेतु सफाई कर्मी लगाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फ्लाइट लैंडिंग के समय एंबुलेंस की व्यवस्था करने पीडब्ल्यूडी के एक्सइएन को निर्माणाधीन कार्यों को तत्काल पूर्ण करके हैंडओवर करने, विद्युत पोल को हटाने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। बैठक में स्थिति प्रबंधन संचार प्रणाली कंट्रोल रूम मॉक एक्सरसाइज एंटी हाईजैकिंग रूम की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई एवं जिलाधिकारी द्वारा इसकी विस्तृत एस0 ओ0 पी0 कमेटी की अगली बैठक में बनाकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएफओ,अधि0 अभि0 लो0नि0वि0, विद्युत सहित एयरपोर्ट अथार्टी के सम्बन्धित समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking