News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्या पर की चर्चा!

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 11, 2021  |  5:37 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्या पर की चर्चा!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । बुद्धवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। उक्त बैठक में जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याएं सुनी गई तथा उन समस्याओं को जिलाधिकारी ने दूर करने का आश्वासन दिया। सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मीटिंग के उद्देश्य को बताया तथा उन्होंने कहा कि जमीनी कार्य का फीड बैक लेना जरूरी होता है। हर बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें समस्याएं लिखित रूप में देंगे तो हमारे लिए सुविधाजनक होगा। परियोजना निदेशक को निर्देश देते हुए उन्होनें बताया कि इस संदर्भ में नोडल अधिकारी की नियुक्ति कीजिए, तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी मीटिंग में बुलाना सुनिश्चित किया जाए।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

इस अवसर पर विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी ने नाले की समस्या,जिला योजना बैठक के अनुमोदन को रिव्यू कराने की बात, त्वरित पत्राचार हेतु ईमेल और व्हाट्सएप का प्रयोग करने, जनप्रतिनिधियों की बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति, बिजली विभाग की नई योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, विद्युत क्षमता बढ़ाने की बात, सड़कों की मरम्मत, लंबित योजनाएं , महिला संबंधित अपराधों की जांच, उनके द्वारा भेजे गए सभी पत्रों पर कार्यवाही, पंचायत भवन/ आंगनवाड़ी/ एएनएम के जर्जर भवन, टीकाकरण की समस्या, शिक्षण कार्य, गन्ना तौल केंद्र की समस्या, खड्डा क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों की समस्याओं आदि से अवगत कराया।

उक्त बैठक में फाजिलनगर विधायक के प्रतिनिधि रामबृक्ष गिरी ने 2011 के राशन कार्ड में संशोधन पर ध्यान दिलवाया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड जो 2011 में बना था काफी लोग सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं अतः अपात्र हो चुके हैं जिन्हें खारिज कर पात्रों का राशन कार्ड बनाया जाए। फिर उन्होंने किसान सम्मान निधि के खाते में भुगतान संबंधी त्रुटियों की बात की, मुसहर बस्तियों में टीकाकरण के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था, गन्ना किसानों की समस्या आदि पर ध्यान आकृष्ट किया।

इस क्रम में पडरौना विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि श्री राम जी ने पडरौना शहर में सड़कों पर जलभराव की समस्या, बिजली की समस्या, जर्जर पोल एवं ढीले तारों की समस्या, क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या, क्षतिग्रस्त पुल की समस्या पर जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया।

बैठक में विधान परिषद सदस्य स्नातक क्षेत्र श्री सुधीर राव ने हाटा क्षेत्र में सफाई की समस्या, ड्रेन की समस्या, सड़को का बारिश से कटान आदि समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना व इस संदर्भ में समस्याओ के शत प्रतिशत समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। अगली बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि आपके समस्याएं जमीन से जुड़ी हुई समस्याएं हैं। इन समस्याओं का निस्तारण समय से कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking