News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद को प्रदान किया ₹01 लाख का चेक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2022  |  5:44 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद को प्रदान किया ₹01 लाख का चेक
  • प्रदत राशि सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के भवन की मरम्मत में इस्तेमाल होगी
  • देश की सुरक्षा में वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय- डी एम
  • जिलाधिकारी का सैनिकों/ पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदनशीलता व योगदान सराहनीय है – विंग कमांडर आलोक सक्सेना
  • जिलाधिकारी अच्छे और नेक इंसान हैं तथा फौजियों का ध्यान रखते हैं- कैप्टन एल बी त्रिपाठी कुशीनगर

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के जर्जर भवन की मरम्मत हेतु ₹01 लाख का चेक सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि देश की सुरक्षा में वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उपस्थित पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि आपलोगों के द्वारा देश की सुरक्षा के साथ साथ सेवानिवृति उपरांत भी आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद प्रकट करते हुए उनके सैनिकों/पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदनशीलता, लगाव और योगदान को सराहनीय बताया। उन्होनें कहा कि उनके द्वारा प्रदान की गई यह राशि सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के जर्जर भवन की मरम्मत में काम आएगी।

इस अवसर पर कैप्टन एल0 बी0 त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी एक अच्छे और नेक इंसान हैं, वे फौजियों का ध्यान रखते हैं। जब भी कोई कार्य होता है तो उस कार्य को वे बड़ी ही गंभीरता और संजीदगी से लेते हुए कार्य करते हैं। हम उनके बहुत आभारी हैं। उक्त अवसर पर हवलदार अनिल सिंह, हवलदार ओमप्रकाश, हवलदार जवाहरलाल, डी एल गुप्ता व पी एन तिवारी उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking