कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को दरियादिली व कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए विकलांग फरियादी की फरियाद कार्यालय प्रवेश द्वार के पास ही सुनी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा गुरुवार सुबह जनसुनवाई के लिए कार्यालय जा रहे थे कि रास्ते में एक विकलांग व्यक्ति पर उनकी दृष्टि पड़ी तो उन्होंने रास्ते में ही गाड़ी रोकवा कर उस व्यक्ति से उसकी समस्या जानी तो पता चला कि वह विकलांग व्यक्ति जिलाधिकारी से ही मिलने जा रहा था।
कसया तहसील के जौरा बाजार कनौरा निवासी बदरी पुत्र चोकट अपने प्रार्थना पत्र में घर के पास स्थित जमीन की पैमाइश और ट्राई साइकिल के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया,जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी कसया को तत्काल दूरभाष पर ही आवेदनकर्ता बदरी की समस्या निस्तारण करने के लिए आदेशित किया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…