News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जांची छात्रों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  5:47 PM

439 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जांची छात्रों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान
  • निपुण लक्ष्य असेसमेंट का आन स्पाट टेस्ट
  • सर्वप्रथम निपुण बनेगा दुदही विकास खंड : बीईओ

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम) । निपुण अभियान के माध्यम से सन 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के छात्र को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्राप्त होगी। अभियान के अंतर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा प्रत्येक विद्यालय में निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस क्रम में शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षु विकास चौधरी व पूजा विश्वकर्मा ने दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में कक्षा एक, दो व तीन के दस-दस छात्रों का रेंडम टेस्ट किया। कक्षा एक में 90 प्रतिशत, दो में सत्तर प्रतिशत व कक्षा तीन में साठ प्रतिशत छात्र निपुण के मानक पर खरे उतरे। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिससे की उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। डायट द्वारा निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट कराया जा रहा है जिसमें दुदही विकास खंड के छात्रों का प्रदर्शन श्रेष्ठ है। थर्ड पार्टी द्वारा असेसमेंट टेस्ट के बाद दुदही सर्वप्रथम निपुण ब्लाक बनेगा। इस दौरान शिक्षकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking